|

गाइये गणपति जगवंदन गणेश वंदना

  • Gayiye Ganpati Jagvandan Ganesh Vandana

गाइये गणपति जगवंदन
शंकर सुवन भवानी के नंदन

सिद्धि सदन गजवदन विनायक
कृपा सिंधु सुंदर सब लायक
शंकर सुवन भवानी के नंदन
गाइये गणपति जगवंदन

मोदक प्रिय मुद मंगल दाता
विध्या बारिधि बुद्धि विधाता
शंकर सुवन भवानी के नंदन
गाइये गणपति जगवंदन

मांगत तुलसीदास कर जोरे
बसहिं रामसिय मानस मोरे
शंकर सुवन भवानी के नंदन
गाइये गणपति जगवंदन

मिलते-जुलते भजन...