|

गणपति देवा जय गणपति देवा

  • ganpati deva jai ganpati deva

गणपति देवा जय गणपति देवा करलो स्वीकार देवा मेरी भी सेवा,
काटो कलेश गोरी नन्द गणेश लाया पान सुपारी मेवा,
देवा हो देवा गणपति देवा…..

है इक दंत देवा आधी न अंत तेरी महिमा अंत देव तुझसे न दूजा,
है दया वनत न साधू न संत न सन्यांसी महंत न जानू पाठ पूजा,
उची तेरी शान देवा तुम हो महान कल्याण करो अब मेरा,
देवा हो देवा गणपति देवा…..

माथे पे टिका हल्दी कुम कुम रोली का जान पड़ जाए फीका तेज मुख पे निराला,
साजे मुकट शीश हीरे मोती का मन मोहे सभी का गले फूल वाला,
मूषक सवारी देवा चार भुजा धारी लड्डू मोदक से लगे भोग तेरा,
देवा हो देवा गणपति देवा…..

भाजे नगाड़े तू तारे तेरे द्वारे गूंजे जय कारे ढम ढम भजाऐ ढोल ढोली,
घंटा घड्याळ शंख छालर खड़ताल मस्ती में नाचे तेरे भक्तो की टोली,
भरसे गुलाल भानी केसरियां लाल भाजे दुनिया में डंका तेरा,
देवा हो देवा गणपति देवा…..

मिलते-जुलते भजन...