गणपति बप्पा आएंगे आएंगे वो आएंगे
गणपति बप्पा आएंगे
धुन- धीरे धीरे बोल कोई सुन न ले
गणपति, बप्पा आएंगे… आएंगे वो आएंगे ॥
गौरां के, लाला आएंगे… आएंगे वो आएंगे ॥
मंगल, मूर्ति आएंगे… आएंगे वो आएंगे ॥
रिद्धि, सिद्धि संग आएंगे… आएंगे वो आएंगे ॥
शुभ, लाभ को भी लाएंगे… आएंगे वो आएंगे ॥
घर में, खुशियां लाएंगे… आएंगे वो आएंगे ॥
जब देने, निमन्त्रण जाना,
पहले, बप्पा को बुलाना ॥
वो, देख निमन्त्रण, आएंगे… आएंगे वो आएंगे ॥
गणपति, बप्पा आएंगे… आएंगे वो…
फूलों से, पालकी सजाना,
उसमें, बप्पा को बिठाना ॥
वो, ठाट बाट से, आएंगे… आएंगे वो आएंगे ॥
गणपति, बप्पा आएंगे… आएंगे वो…
घर में, दरबार लगाना,
राहों में, कलियां बिछाना ॥
वो, कलियों पे चलकर, आएंगे… आएंगे वो आएंगे ॥
गणपति, बप्पा आएंगे… आएंगे वो…
आसन पे, उन्हें बिठाना,
चंदन का, तिलक लगाना ॥
वो बैठ, बैठ मुस्कराएंगे… आएंगे वो आएंगे ॥
गणपति, बप्पा आएंगे… आएंगे वो…
मोदक और, लड्डू बनाना,
और प्रेम से, भोग लगाना ॥
वो रुचि, रुचि भोग लगाएंगे… आएंगे वो आएंगे ॥
गणपति, बप्पा आएंगे… आएंगे वो…
आज दिन, खुशियों का आया,
बप्पा को, खूब मनाया ॥
अगले, बरस फिर आएंगे… आएंगे वो आएंगे ॥
गणपति, बप्पा आएंगे… आएंगे वो…
