गजानन्द को एक स्वर से पुकारो

  • Gajanand Ko Ek Swar Se Pukaro

गजानन्द को एक स्वर से पुकारो,
करो सिद्ध बेगा सा, कारज हमारो ।। टेर।।

वो गिरिजा के लाल ही, मंगल करेंगे,
छलाछल वो भण्डार, तेरा भरेंगे,
है साथी तेरो रणथंभौर वारो।
करो सिद्ध बेगा सा, कारज हमारो ।। १ ।।

वो रिद्धि-सिद्धि के दाता, वो कल्याणकारी,
वो मूसे की करता, सदा से सवारी,
तेरो कष्ट मेटैंगो, सारो को सारो।
करो सिद्ध बेगा सा, कारज हमारो ।। २ ।।

प्रथम उसकी पूजा, प्रथम उसका वन्दन,
मलयागिरि उसके, लगाओ जो चन्दन,
तो निश्चय करैगो, वो मंगल तिहारो।
करो सिद्ध बेगा सा, कारज हमारो ।। ३ ।।

वही श्यामबहादुर है, ‘शिव’ के संगाथी,
गजानन्द को मेरी, सुरतां मनाती,
करै याद बैंकी, यो मनड़ो बिचारो।
करो सिद्ध बेगा सा, कारज हमारो ।। ४ ।।

मिलते-जुलते भजन...