एक दंता तेरे पे अपुन का हक बनता

  • Ek Danta Tere Pe Apun Ka Hak Banta

तेरे दम से फैला उजाला
गणपति बाप्पा मोरिया
हम सब का है तू रखवाला
गणपति बाप्पा मोरिया
तेरे दम से एक कदम से
दुनिया तो हिल जाये
हो मुशिकल में मांगो जो दिल से
सब कुछ मिल जाए
एक दंता एक दंता
तेरे पे अपुन का हक बनता

तेरे दम से फैला उजाला
गणपति बाप्पा मोरिया
हम सब का है तू रखवाला
गणपति बाप्पा मोरिया

तू मोहल्ले में हर साल आये
सबके दिलों को तू मुसकाए
ढोल तासे शहनाई बाजे
तेरा डंका त्रिभुअन में गाजे
हो हंस के रख जो दे हाथ किसी पे
दुनिया संवर जाए
तेरी दुआ से खाली झोली
खुशियों से भर जाए
एक दंता एक दंता
तेरे पे अपुन का हक बनता

तेरे दम से फैला उजाला
गणपति बाप्पा मोरिया
हम सब का है तू रखवाला
गणपति बाप्पा मोरिया

हो गौरी माँ का है तू दुलारा
शिव शम्भु के आँखों का तारा
देवा तेरी मूषक सवारी
रिद्धि सिद्धि है तेरी साथी
शुभ और लाभ है बेटे तुम्हारे
सब को मन भाए
देख ले को मूरत तेरी
भक्त ही बन जाये
एक दंता एक दंता
तेरे पे अपुन का हक बनता

तेरे दम से फैला उजाला
गणपति बाप्पा मोरिया
हम सब का है तू रखवाला
गणपति बाप्पा मोरिया

मिलते-जुलते भजन...