दुःख में बन्दे ना घबराना

  • Dukh Me Bande Naa Ghabrana

दुःख में बन्दे ना घबराना ना कर ऐसा वैसा
पढो हनुमान चालीसा पढो हनुमान चालीसा
जग में तेरा नाम बढेगा काम चलेगा ऐसा
पढो हनुमान चालीसा पढो हनुमान चालीसा

गणपत गुरु को ध्याले राम मनाले उसके बाद में हो
बल बुद्धि विध्या पाओ हनुमत के गुणगान से
संकट में तू ना घबराना मिल जायेगा रस्ता
पढो हनुमान चालीसा पढो हनुमान चालीसा

हनुमत की महिमा गो खुश हो जायेगी माँ जानकी

सीता जो खुश हो जाये किरपा करेंगे फिर राम जी
चरणों का तू ध्यान लगा क्यों मारा मारा फिरता
पढो हनुमान चालीसा पढो हनुमान चालीसा

फिकर तुझे फिर कैसी रावण सरीखे हैवान की
हर्ष मिलेगी तुझको कृपा दयालु हनुमान की
हनुमत की कृपा से यम का फंदा कटता
पढो हनुमान चालीसा पढो हनुमान चालीसा

दुःख में बन्दे ना घबराना ना कर ऐसा वैसा
पढो हनुमान चालीसा पढो हनुमान चालीसा
जग में तेरा नाम बढेगा काम चलेगा ऐसा
पढो हनुमान चालीसा पढो हनुमान चालीसा

मिलते-जुलते भजन...