दिल तो प्यारा है मगर दिल से प्यारा तू है

  • Dil To Pyara Hai Magar Dil Se Bhi Pyara Tu Hai

दिल तो प्यारा है मगर दिल से प्यारा तू है।
पर गजब ये है कि इस दिल में भी न्यारा तू है॥धार्मिक संगीत

दिल दुखाने का जो दावा भी करूँ किस पै करूँ।
दर्द दिल तू ही है और दिल भी हमारा तू है॥

मुझको तेरे सिवा कोई भी नज़र आता नहीं।
रोशनी जिसमे है आँखों का वो तारा तू है॥

तेरा कब्जा है हरेक दिल पै कोई दे या न दे।
दिल दुलारा है तेरा दिल का दुलारा तू है॥

‘बिन्दु’ आँसू के बहा बैठे हैं उल्फ़त कि नदी में।
मैं हूँ मझधार में घनश्याम किनारा तू है॥

मिलते-जुलते भजन...