धीरे धीरे आओ रे गणेश ये दुनिया देख रही

  • Dheere Dheere Aao Re Ganesh Ye Duniya Dekh Rahi

मंदिर में ढोलक बाजे ढोलक पे गणपति नाचे
धीरे धीरे नाचो रे गणेश ये दुनिया देख रही।।

ताम्बे का कलसा ठंडा सा पानी
धीरे धीरे नहाओ रे गणेश ये दुनिया देख रही।।

बड़े प्यार से मोदक बनाया
धीरे धीरे खाओ रे गणेश ये दुनिया देख रही।।

सोने का लोटा निर्मल पानी
धीरे धीरे पियो रे गणेश ये दुनिया देख रही।।

चुन चुन दूर्वा माला बनाई
धीरे धीरे पहनो रे गणेश ये दुनिया देख रही।।

छोटा सा प्यारा सा मंदिर बनाया
धीरे धीरे आओ रे गणेश ये दुनिया देख ही।।

मंदिर में ढोलक बाजे ढोलक पे गणपति नाचे
धीरे धीरे नाचो रे गणेश ये दुनिया देख रही।।

मिलते-जुलते भजन...