धर्म कर्म घटता ही जाए डोल रहा ईमान

  • Dharm Karm Ghatata Hin Jaaye Dol Raha Insan

धर्म कर्म घटता ही जाए डोल रहा ईमान
धर्म कर्म घटता ही जाए डोल रहा ईमान
संकट मोचन संकट टालो करो विश्व कल्याण
जय जय राम सिया राम बोलो राम
जय जय राम सिया राम बोलो राम।।

सिया हरण जब हुआ सिया का पता लगाया
लक्षमण को बचाने हेतु संजीवन बूटी ले आया
संजीवन बूटी ले आया संजीवन बूटी ले आया
इंसान के दिल में पनप रहा है देखो एक शैतान
संकट मोचन संकट टालो करो विश्व कल्याण
जय जय राम सिया राम बोलो राम
जय जय राम सिया राम बोलो राम ।।

राम की मुश्किल आसान करदी तुमने हर एक बार
श्री राम का काम हर बार किया सहज स्वीकार
इधर उधर चहु और लोग सब होने लगे बेई मान
संकट मोचन संकट टालो करो विश्व कल्याण
जय जय राम सिया राम बोलो राम
जय जय राम सिया राम बोलो राम ।।

लंका जला के बजरंग ने बल अपना दिखाया
रावण को बल पे गर्व था तूने गर्व मिटाया
बुरे का होता पतन सदा और सच्चे का उत्थान
संकट मोचन संकट टालो करो विश्व कल्याण
जय जय राम सिया राम बोलो राम
जय जय राम सिया राम बोलो राम ।।

मिलते-जुलते भजन...