देखो ब्रह्मा विष्णु महेश निकले
देखो ब्रह्मा विष्णु महेश निकले
सारे संकट को हरने गणेश निकले।।
देखो ब्रह्मा जी की महिमा निराली है
उनके संग में सरस्वती माता है।।
उनकी वाणी से चारो वेद निकले
सारे संकट को हरने गणेश निकले।।
देखो ब्रह्मा और विष्णु महेश निकले
सारे संकट को हरने गणेश निकले।।
देखो विष्णु जी की महिमा निराली है
उनके संग में लक्ष्मी माता है।।
उनके हाथो से धन के कुबेर निकले
सारे संकट को हरने गणेश निकले।।
देखो ब्रह्मा और विष्णु महेश निकले
सारे संकट को हरने गणेश निकले
देखो भोले जी की महिमा निराली है
उनके संग में गौरा माता है
उनकी जाती से गंगा की धार निकले
सारे संकट को हरने गणेश निकले।।
देखो ब्रह्मा और विष्णु महेश निकले
सारे संकट को हरने गणेश निकले।।
देखो रामजी की महिमा निराली
उनके संग में सीता माता है
इनके बानो से रावण के प्राण निकले
सारे संकट को हरने गणेश निकले।।
देखो ब्रह्मा और विष्णु महेश निकले
सारे संकट को हरने गणेश निकले।।
देखो कृष्णा जी की महिमा निराली है
उनके संग में राधा प्यारी है
इनके मुख से गीता का ज्ञान निकले
सारे संकट को हरने गणेश निकले।।
देखो ब्रह्मा और विष्णु महेश निकले
सारे संकट को हरने गणेश निकले।।