डमरू वाले कहाँ सो रहा है
डमरू वाले कहाँ सो रहा है, तेरी दुनिया में क्या हो रहा है-०४
तेरी दुनिया में क्या हो रहा है।
कोई माने ना देवी देवताओं को, इन्हें पत्थर समझ ठुकराए-०२
हाय कैसा जुल्म हो रहा है, तेरी दुनिया में क्या हो रहा है-०२
डमरू वाले कहाँ सो रहा है, तेरी दुनिया में क्या हो रहा है-०२
मंदिरों में जो वेद बज रहे हैं, साधू संत सभी सुन रहे हैं-०२
पापियों को नमन हो रहा है, तेरी दुनिया में क्या हो रहा है-०२
डमरू वाले कहाँ सो रहा है, तेरी दुनिया में क्या हो रहा है-०२
बेटा माने ना माता पिता को, भाई माने ना अपनी बहन को-०२
रिश्ता नाता खत्म हो रहा है, तेरी दुनिया में क्या हो रहा है-०२
डमरू वाले कहाँ सो रहा है, तेरी दुनिया में क्या हो रहा है-०२
और इस भजन को भी देखें: गूंजे सदा जयकार हो भोले तेरे भवन में
जबसे आया है कलियुग जमाना, बेटा हो गया है बीबी का दीवाना-०२
पाप हँसता धरम रो रहा है, तेरी दुनिया में क्या हो रहा है-०२
डमरू वाले कहाँ सो रहा है, तेरी दुनिया में क्या हो रहा है-०२

