चिंता न कर किसी बात की

  • chinta na kar kisi baat ki

चिंता न कर किसी बात की जय करता जा साई नाथ,
होगी सुबह गम भरी रात की जय करता जा साई नाथ की,

साई से कोई भेद छुपे न साई राम रमइयां,
पीर फ़कीर आल्हा के बन्दे साई कृष्ण कन्हैया,
साई को खबर तेरे हालत की,
तू जय करता जा साई नाथ की,
चिंता न कर किसी बात की….

क्या ले आया क्या ले जाना झूठा है जग सारा,
जग से हार चुके लोगो का साई नाम सहारा,
यहाँ होगी कदर तेरे जज्बात की,
जय करता जा साई नाथ की,
चिंता न कर किसी बात की जय करता जा साई नाथ,

साई कर्म से हर दुःख मिलता साई शरण में जननत,
साई ने रेहम कर के सोनू पूरी हुई हर मन्नत,
हो बनी किरपा रहे हरे श्री नाथ जी,
चिंता न कर किसी बात की जय करता जा साई नाथ,

मिलते-जुलते भजन...