चलो आज हनुमत का मंदिर सजेगा

  • Chalo Aaj Hanumat Ka Mandir Sajega

चलो आज हनुमत का मंदिर सजेगा
चलो आज हनुमत का मंदिर सजेगा
हनुमान जयंती का मेला लगेगा।।

गंगा जल से मूरत का स्नान होगा
सच्चे मन से पवन सूत का गुणगान होगा
जो भी सुने उसका कल्याण होगा
सिन्दूर और घी का चोला चढ़ेगा।।

संकट मोचन सबका संकट हारेगा
चलो आज हनुमत का मंदिर सजेगा
चलो आज हनुमत का मंदिर सजेगा
हनुमान जयंती का मेला लगेगा।।

मिलते-जुलते भजन...