|

भोले की बारात आ गयी

  • Bhole Ki Barat Aa Gayi

चलो चलो चलो रे चलो,
रे चलो चलो चलो,
चलो चलो रे चलो।

चलो चलो चलो रे चलो,
रे चलो चलो चलो,
चलो चलो रे चलो।

शिव सजे हैं भले, बन के दूल्हा चले-०२
हाँ शिव सजे हैं भले, बन के दूल्हा चले,
गौरा के मन ख़ुशी छा गयी,
भोले की बारात आ गयी,
बारात आ गयी, भोले की बारात आ गयी,
शिव सजे हैं भले, बन के दूल्हा चले-०२
ओ गौरा के मन ख़ुशी छा गयी,
हाँ भोले की बारात आ गयी,
बारात आ गयी, भोले की बारात आ गयी।

और इस भजन को भी देखें : मुझे ला दो भजन वाली वही माला

शिव ने श्रृंगार कैसा गजब का किया,
अंग विभूति मली हाथ डमरू लिया,
माथे चंदा की चमचम गजब ढा रही ,
गंगा अमृत जटाओं से बरसा रही,
सर्पों की हार मूंड माल गले में पड़ी,
नंदी की है सवारी प्यारी लगती बड़ी,
प्यारी लगती बड़ी, प्यारी लगती बड़ी,
ओ प्यारी मुस्कान है, क्या गजब शान है,
प्यारी मुस्कान है, क्या गजब शान है,
ओ ब्रह्मा विष्णु के मन भा गयी,
हाँ भोले की बारात आ गयी,
बारात आ गयी, भोले की बारात आ गयी,
अरे रे आ गयी, भोले की बारात आ गयी।

आज बाराती बने, ब्रह्मा विष्णु चले,
जिनके दर्शन से, सारी बलायें टले,
गंजे कुबड़े चले, लंगड़े लुल्हे चले,
संग में भूत, और प्रेतों के टोले चले,
चल पड़े शिव के संग, नाचते झूमते,
कोढ़ी गंजो के सिर को चले चूमते,
हाँ चले चूमते, हाँ चले चूमते,
साज बजने लगे, नृत्य सजने लगे-०२
आज मस्ती अजब छा गयी,
हाँ भोले की बारात आ गयी,
आ गयी, भोले की बारात आ गयी-०२

शिव बुढऊ हो गए हिमनगर पहुंचकर,
कोढ़ी भोले बने, न जाने क्या सोचकर,
देखकर दूल्हा, हिमराज घबरा गए,
दौड़कर मैना के पास वो आ गए,
सुन समाचार मैना तो रोने लगी,
हिम की रानी, तो धीरज को खोने लगी,
धीरज खोने लगी, धीरज खोने लगी,
फुट किस्मत गयी, गौरा की आज तो-०२
दिल में गम की घटा छा गयी,
हाँ भोले की बारात आ गयी,
बारात आ गयी, भोले की बारात आ गयी-०२
बारात आ गयी।

देखा सासु का गम, शिव दयावान ने,
त्यागा कोढ़ी का तन, मेरे भगवान ने,
दूल्हे का रूप, फिर शिव ने धारण किया,
सासु का दुःख, प्रभु ने निवारण किया,
गम के आंसू, ख़ुशी के ये आंसू बने,
होके खुश झूमते नाचते सब जने,
नाचते सब जने, नाचते सब जने,
गौरा दुल्हन बनी, और दिवाली मनी-०२
फल तपस्या का, वो पा गयी,
हाँ भोले की बारात आ गयी,
बारात आ गयी, भोले की बारात आ गयी-०३


मिलते-जुलते भजन...