भोले बाबा न आये नयन तरसे
भोले बाबा न आये नयन तरसे-०२
भोले बाबा न आये,
बाबा न आये, बाबा न आये,
भोले बाबा न आये, भोले बाबा न आये,
भोले बाबा न आये नयन तरसे-०२
भोले बाबा न आये।
और भक्त कहता है भगवान भोले नाथ से :
चैत्र नहीं आये, वैशाख नहीं आये-०२
अरे जेठ में आये,
अरे जेठ में आये, अग्नि बरसे,
भोले बाबा न आये नयन तरसे,
भोले बाबा न आये।
और कहना है :
असाढ़ नहीं आये, सावन नहीं आये,
असाढ़ नहीं आये, सावन नहीं आये,
अरे भादो में आये,
अरे भादो में आये, मेघ बरसे,
भोले बाबा न आये नयन तरसे-०२
भोले बाबा न आये।
और आगे कहना है :
पुआर नहीं आये, कार्तिक नहीं आये,
पुआर नहीं आये, कार्तिक नहीं आये,
अरे अगहन में आये,
अरे अगहन में आये, बर्फ बरसे-०२
भोले बाबा न आये नयन तरसे,
भोले बाबा न आये।
और हमारे साथ आपलोग भी बाबा भगवान भोलेनाथ को बुलाइये,
ऐसे मौन होके बैठने से भगवान भोलेनाथ आने वाले नहीं है,
इतने लोग बैठे हैं, कम से कम हमारे साथ मिलके हमारा साथ तो दीजिये,
मीठी-मीठी तालियों के साथ जो भी हम गायें, आपलोग भी हमारे साथ उस भजन को दोहराइये,
और क्या कहना है,
पुश नहीं आये, माघ नहीं आये-०२
अरे फागुन में आये,
अरे फागुन में आये, तो रंग बरसे-०२
भोले बाबा न आये नयन तरसे-०२
नयन तरसे हो, नयन तरसे-०२
भोले बाबा न आये नयन तरसे-०3
भोले बाबा न आये।
और इस भजन को भी देखें: साथ छूटे ना जन्मो जन्म भोले
बोलिये भगवान भोलेनाथ की- जय हो !



