भक्त जनन के सहाई गणपति तेरी जय हो

  • Bhakt Janan Ke Sahai Ganpati Teri Jai Ho

पार्वती लाल करे सबको निहाल जी
विघ्न हरण सुख दायी गणपति तेरी जय हो
भक्त जनन के सहाई गणपति तेरी जय हो।।

देवन देव सूत संभु अविनासी का
जो जापे नाम तेरा कटे चौरासी का
विघ्न मिटाये रिद्धि सिद्धि घर आये
विघ्न हरण सुख दायी गणपति तेरी जय हो
भक्त जनन के सहाई गणपति तेरी जय हो।।

गणपति बाबा तेरी होती पूजा होती घर घर
जन जन पाए तुम्नसे ही खुशियों का वर
धुप दीप गंगा जल पान पुष्प मोदक थाल सजाई
भक्त जनन के सहाई गणपति तेरी जय हो।।
विघ्न हरण सुख दायी गणपति तेरी जय हो
भक्त जनन के सहाई गणपति तेरी जय हो।।

आरती गाये सुबह शाम गजानन की
सेवक सरल मांगे धुल चरनन की
धुल चरण की मन हो वास पूरी देवा आस
महिमा तेरी लगन से गयी गणपति तेरी जय हो
विघ्न हरण सुख दायी गणपति तेरी जय हो
भक्त जनन के सहाई गणपति तेरी जय हो।।

पार्वती लाल करे सबको निहाल जी
विघ्न हरण सुख दायी गणपति तेरी जय हो
भक्त जनन के सहाई गणपति तेरी जय हो।।

मिलते-जुलते भजन...