भगवान सुना गया है संसार की ज़ुबानी

  • Bhagawan Suna Gaya Hai Sansar Ki Jubani

प्रभु प्राण है जगत के
सब जीव उनके प्राणी

भगवान सुना गया है
संसार की ज़ुबानी

है श्याम घन सलोना
आकाश उसकी अलके

सोया हुआ है फिर भी
दोनो खुली है पलके

भीतर है बनके धड़कन
भीतर है बनके धड़कन
बाहर है बन के वाणी

भगवान सुना गया है
संसार की ज़ुबानी

आँखो के सामने वो
छाया प्रकाश बन कर
वह राम रहा है सब में
जीवन की आस बन कर

पलके है जिनका आसान
पलके है जिनका आसान
ये दिल है राजधानी

भगवान सुना गया है
संसार की ज़ुबानी

दो अक्षरो में रही
कितनी भारी है शक्ति
बस राम हो आधार पेर
इतनी ही तो भक्ति
है मुक्ति की औषधि
कहते है संत ज्ञानी

भगवान सुना गया है
संसार की ज़ुबानी

प्रभु प्राण है जगत के
सब जीव उनके प्राणी

भगवान सुना गया है
संसार की ज़ुबानी
प्रभु प्राण है जगत के
सब जीव उनके प्राणी

मिलते-जुलते भजन...