बप्पा की विदाई
गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया !
गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया !
गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया !
हे गणराज मेरी विनती स्वीकार करो,
मेरे जीवन में खुशियों की बहार भरो,
तेरे दर पे लेकर आया हूँ दिल अपना,
मेरी हर छोटी बड़ी अर्जी सवीकार करो
गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया-०२
तेरी कृपा से रौशन हो जीवन बप्पा,
अपना आशीष बनाये रखना,
फूल कम है भाव हमारे सच्चे हैं, तेरे चरणों में सपने ये रखे हैं,
जो भी है मेरा, सब तेरा हीं है, तेरे भरोसे ये हाथ उठे हैं,
मेरी पूजा में कोई कमी रह जाए, मेरे भावों को तुम समझ लेना,
शब्द अगर मेरी कम पड़ जाए, आँखों की भाषा पढ़ लेना।
हे गणराज मेरी विनती स्वीकार करो,
मेरे घर में सुख शांति का वास करो,
दूर करो हर चिंता, हर अँधियारा, बप्पा,
जीवन मेरा खुशहाल करो,
जिसके घर आंसू है बप्पा, उसके घर मुस्कान दे देना,
जिसके सपने अधूरे हैं बप्पा, उन सपनों को उड़ान दे देना,
जो राह भटक गए हैं दुनिया में, उनको सही राह दिखा देना,
जो हार गए हैं जीवन से, उनके दिल में उम्मीद जगा देना,
गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया,
तेरे चरणों में शीश झुकाया, अब तू हीं मेरा सहारा।
और इस भजन को भी देखें : रात रुको गणपत सवेरे चले जाना
ना धन मांगू ना कोई दौलत, ना मांगू मैं ऊँचा नाम,
बस जब भी मुश्किल आये बप्पा, बप्पा बप्पा,
मेरे होठों पर रहे तेरा नाम,
जबतक सांस रहे इस तन में, तेरी भक्ति बानी रहे,
जब भी आँखे बंद हो मेरी, तेरी हीं छवि सामने रहे,
हे गणराज मेरी विनती स्वीकार करो, अपने भक्तो पर उपकार करो,
तेरे चरणों में जीवन अर्पण बप्पा, मुझपर पर भी प्यार करो,
गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूरति मोरया,
मेरी विनती स्वीकार करो,
गणपति बप्पा मोरया मंगल मूरति मोरया,
मेरी विनती स्वीकार करो।
गणपति बप्पा मोरया !

