बालाजी मोपे दया करो दया करो जी कृपा करो
बालाजी मोपे दया करो
दया करो जी कृपा करो
मैं आया शरण तिहार जी
बालाजी मोपे दया करो।।
दया करो अंजनी के लाला
खोलो प्रभु किस्मत का ताला
सांचो तेरा दरबार जी
बालाजी मोपे दया करो।।
शंकर सुवन केशरी नंदन
संकट मोचन हे दुख भंजन
तेरी पूजा करे संसार जी
बालाजी मोपे दया करो।।
सवा मणि का भोग लगाउ
सिंदूरी छोला मैं चढ़ाऊ
मैं तेरा करु श्रृंगार जी
बालाजी मोपे दया करो।।
नाम तेरे का डंका बाजे
पाव में तेरे झंझर साजे
मेरी सुनलो पवन कुमार जी
बालाजी मोपे दया करो।।
धूम मची मेहंदीपुर भारी
जगाए दीपक सब नरनारी
तेरा सबके है उपकारजी
बालाजी मोपे दया करो।।
दया करो जी कृपा करो जी
मैं आया शरण तिहार जी
बालाजी मोपे दया करो।।

