बाला बाला जपे दीवानी
बाला बाला जपे दीवानी,
राम नाम क्यों न जपे दीवानी,
राम नाम तू क्यों न जपे,
यहाँ राम वही हनुमान मिले।।
राम नाम जब रटे विभीषण
तब उसको हनुमान मिले,
यहाँ राम वही हनुमान मिले,
बाला बाला जपे दीवानी,
राम नाम क्यों न जपे दीवानी।।
तुलसी ने हनुमत केसरी,
श्री राम के दर्श करे ,
यहाँ राम वही हनुमान मिले,
बाला बाला जपे दीवानी,
राम नाम क्यों न जपे दीवानी।।
मिली राम से उनको शक्ति
भक्ति तभी हनुमान करे,
यहाँ राम वही हनुमान मिले,
बाला बाला जपे दीवानी,
राम नाम क्यों न जपे दीवानी।।
करलो राम हनुमत की भक्ति,
सारे घर के विघन तले,
यहाँ राम वही हनुमान मिले,
बाला बाला जपे दीवानी,
राम नाम क्यों न जपे दीवानी।।
