बजरंगी नाचे छनन छनन प्रभु राम भजन में
बजरंगी नाचे छनन छनन
प्रभु राम भजन में
श्री राम भजन में।।
पाओ में घुघरू वो बाँध के नाचे
श्री राम की वो माला जपे।।
रामजी की भक्ति में रहते मगन
श्री राम भजन में
प्रभु राम भजन में।।
खुद को सिंदूरी उसने रंग डाला
भक्ति में कारज उसने कर डाला।।
रामजी के चरणों का करते भजन
श्री राम भजन में
प्रभु राम भजन में।।
ओढ़ी है उन्होने श्री राम चादारिया
प्रभु राम नाम की अपनी उमारिया
कर दिया रामजी को सब अर्पण
श्री राम भजन में
प्रभु राम भजन में।।
प्रभु राम नाम का तिलक लगाया
प्रभु राम चरण का बस ध्यान लगाया
उनका ठिकाना प्रभु राम के चरण
श्री राम भजन में
प्रभु राम भजन में।।
