बजाओ साईं नाम की ताली

  • bajao sai naam ki taali

सारे जग में साईं नाम की है हर बात निराली,
बजाओ साईं नाम की ताली ॥

श्रिष्टि का आधार है साईं,
करुना मई सरकार है साईं,
साईं नाम है जिस रसना पर उसने भक्ति पा ली,
बजाओ साईं नाम की ताली,……

प्रेम सुधा बरसाने वाला करुना रस झलकाने वाला,
तन मन शीतल कर जीवन में भर देगा खुशहाली,
बजाओ साईं नाम की ताली …..

किरपा द्रिष्टि जिस पर कर देता जीवन खुशियों से भर देता,
मन उपवन में फूल खेले और महके ढाली ढाली,
बजाओ साईं नाम की ताली …

मिलते-जुलते भजन...