बदलेंगे दिन मेरे
हे श्याम, मेरे श्याम,
तेरे दर पे जो आ गया, वो निहाल हो गया,
जिसने भी तुझको पुकारा, वो मालामाल हो गया।
अंधेरों से कह दो कि अपना घर बदल लें,
मेरे घर में अब श्याम का सवेरा आने वाला है,
मुशीबतों से कह दो कि रास्ता बदल लें,
मेरा बिगड़ा मुकद्दर मेरा श्याम बनाने वाला है,
सुना दो सबको जाके,
अब खुशियां आएगी-०२
सुना दो सबको जाके, अब खुशियां आएगी,
बदलेंगे दिन मेरे, मुझे पूरा यकीन है-०२
मेरा सेठ सांवरिया,
बड़ा हीं शौक़ीन है-०३
बदलेंगे दिन मेरे, मुझे पूरा यकीन है-०२
जमाना कह रहा ही कि तू बर्बाद हो गया,
मगर इनको क्या पता मैं तो आबाद हो गया,
अरे जिसकी उंगली श्याम पकड़े वो गिर नहीं सकता,
जिसका रक्षक लखदात्तार वो मर नहीं सकता,
मेरी किस्मत की लकीरें, अब जगमगायेंगी,
बदलेंगे दिन मेरे, मुझे पूरा यकीन है-०४
और इस भजन को भी देखें: परीक्षा के दिन हैं ये गुजर जायेंगे
तूने हीं तो सुदामा की गरीबी को मिटाया था,
तूने हीं तो नरसी का वो भट भराया था,
मैं भी आस लेके आया, झोली फैलाये खड़ा,
तेरी रहमत का खजाना, है दुनिया से बड़ा,
मेरी खाली ये झोली, अब भर जायेगी,
बदलेंगे दिन मेरे, मुझे पूरा यकीन है-०४
तेरे दरबार में बाबा अंधेर नहीं है,
बस देर है थोड़ी पर अंधेर नहीं है,
मेरा काम भी बनेगा, मेरा नाम भी होगा,
गली गली में मेरे श्याम का ही अब पैगाम होगा,
त्रिलोक की ये अर्जी रंग लाएगी,
बदलेंगे दिन मेरे, मुझे पूरा यकीन है-०४
आ आ आ…….
हे ए ए श्याम…….
ओ मेरे श्याम…….


