बाबा विश्वकर्मा आये रे
अपने हाथों से दुनिया को सजाने वाले,
हर मेहनतकश इंसान के आराध्य,
देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा को हमारा शत शत प्रणाम,
आज दिल खोलकर बोलिये- जय बाबा विश्वकर्मा !
जय बाबा विश्वकर्मा !
जय बाबा विश्वकर्मा !
सुन लो धरती,
सुनलो धरती सुनले गगन, आया है पूजा का पावन लगन,
सज गए औजार सज गया द्वार, विश्वकर्मा बाबा की जय जयकार,
फूलों की खुशबू दीपों की ज्योति, बाबा के चरणों में मन की भक्ति,
मेहनत से जिसने सपने संवारे, बाबा विश्वकर्मा उसके सहारे,
बाबा विश्वकर्मा आये रे, खुशियों की सौगात लाये रे,
हाथ उठाकर बोलो एक बार, बाबा विश्वकर्मा की जय जयकार,
जय हो जय हो विश्वकर्मा, देव शिल्पी भगवान,
जय हो जय हो विश्वकर्मा, रखना सबका मान,
हे हे हे हे…
जय बाबा विश्वकर्मा !
जय बाबा विश्वकर्मा !
भाइयों और बहनों मंदिर में जलाया हुआ दीप घर को रौशन करता है,
लेकिन मेहनत का दीप पुरे जीवन को रौशन कर देता है।
सही कहा ना- बिलकुल सही,
जय बाबा विश्वकर्मा।
लोहे में तुमने शक्ति जगाई , पत्थर में सुन्दर मूरत बनायीं,
पूल और भवन ऊँची मीनार, सबमें दीखता तेरा चमत्कार,
चलती मशीनें नाम पुकारे, राहों पर वाहन कदम बढ़ाये,
कारीगरों के हाथों में ज्ञान, तुमसे हीं मिलता कर्म का मान,
बाबा विश्वकर्मा आये रे, खुशियों की सौगात लाये रे,
हाथ उठाकर बोलो एक बार, बाबा विश्वकर्मा की जय जयकार,
जय हो जय हो विश्वकर्मा, देव शिल्पी भगवान,
जय हो जय हो विश्वकर्मा, रखना सबका मान,
मेहनत की- जय !,
कारीगर की-जय !
सच्चे कर्म की-जय !
विश्वकर्मा बाबा की-जय !
आज की ये पूजा केवल मशीनों और औजारों की नहीं,
ये पूजा है उन हाथों की जो दिन रात मेहनत करके, हमारी दुनिया को सुन्दर बनाते हैं,
तो उन मेहनतकश हाथों के सम्मान में जोर से बोलिये-
जय बाबा विश्वकर्मा !
जय बाबा विश्वकर्मा !
जय बाबा विश्वकर्मा !
और इस भजन को भी देखें: अगर विश्व में विश्वकर्मा ना होते
घर घर में सुख का डीप जले, हर मेहनत का फल भी मिले,
हर दुख और संकट दूर भगाना, बाबा सबकी लाज बचाना,
हर यात्रा को सफल बनाओ, दुर्घटना से सबको बचाओ,
मन में सच्चाई कर्म में ज्ञान, देना बाबा ऐसा वरदान,
जब टूटे हिम्मत देना सहारा, तेरे बिना ना कोई हमारा,
मेहनत कभी बेकार ना जाए, तेरी कृपा से मंजिल मिल जाए,
बाबा विश्वकर्मा आये रे, खुशियों की सौगात लाये रे,
हाथ उठाकर बोलो एक बार, बाबा विश्वकर्मा की जय जयकार,
जय हो जय हो विश्वकर्मा, देव शिल्पी भगवान,
जय हो जय हो विश्वकर्मा, रखना सबका मान,
बाबा विश्वकर्मा आये रे, सबके भाग्य जगाये रे,
फूल बरसाओ दीप जलाओ, बाबा का उत्सव आज मनाओ,
हे हे हे हे…
जय बाबा विश्वकर्मा !
जय बाबा विश्वकर्मा !
मेहनत हमारी पहचान है, सच्चा कर्म हीं भगवान है।


