देवो में देव है निराला अपना है सेठ गणपति लाला

  • Devo Mein Dev Hai Nirala Apna Hai Seth Ganpati Lala

शिव शंकर सुख देव गणपति देवो में बलकारी,
सब से पहले तेरा सुमिरन करती दुनिया सारी,
शिव शंकर सुख देव गणपति देवो में बलकारी,
सब से पहले तेरा सुमिरन करती दुनिया सारी,
देवो में देव है निराला अपना है सेठ गणपति लाला-०२

रनत भवन दरबार लगा बैठा है सरकार वहाँ,
बैठा है सरकार वहाँ-०२
सिद्धि विनायक सा जग में और कोई दातार कहाँ,
और कोई दातार कहाँ-०२
सारी दुनिया का वो रखवाला अपना है सेठ गणपति लाला,
देवो में देव है निराला अपना है सेठ गणपति लाला।

और यह भी देखें : मेरी भूल हुई शनि देवा क्षमा करो

चार भुजा वो धारी है मूसे की असवारी है,
मूसे की असवारी है-०२
लड्डूवन का तुझे भोग लगे भक्तों का हितकारी है,
भक्तों का हितकारी है-०२
सारे विघ्नो को इसने टाला, अपना है सेठ गणपति लाला,
देवो में देव है निराला अपना है सेठ गणपति लाला।

दुंड दुंडाला सूँड़ सुंडाला मस्तक मोटा कान है,
मस्तक मोटा कान है-०२
देवो के सिर मोर गजानन ऊंची तेरी शान है,
ऊंची तेरी शान है-०२
सब की झोली में इस ने डाला,अपना है सेठ गणपति लाला,
देवो में देव है निराला अपना है सेठ गणपति लाला।

शिव शंकर सुख देव गणपति देवो में बलकारी,
सब से पहले तेरा सुमिरन करती दुनिया सारी,
शिव शंकर सुख देव गणपति देवो में बलकारी,
सब से पहले तेरा सुमिरन करती दुनिया सारी,
देवो में देव है निराला अपना है सेठ गणपति लाला-०४


मिलते-जुलते भजन...