अजब है तेरी माया
ऊँचे ऊँचे मंदिर तेरे, ऊँचा तेरा धाम,
हे कैलाश के वासी भोले, करते हैं तुझे प्रणाम।
अजब है तेरी माया, इसे कोई समझ ना पाया,
गजब का खेल रचाया, सबसे बड़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ-०२
हो अजब है तेरी माया, इसे कोई समझ ना पाया,
गजब का खेल रचाया, हो सबसे बड़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ-०२
हर हर महादेव, हर हर महादेव-०४
अद्भुत है संसार, यहाँ पे कई तो देखे हैं,
तरह तरह के खेल जगत में, हमने देखें हैं,
तू है भाग्य विधाता, तेरे लेख सुलेखे हैं,
तू लिखने वाला है, ये सब तेरे लेखे हैं,
अजब है तेरी माया, इसे कोई समझ ना पाया,
गजब का खेल रचाया, हो सबसे बड़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ-०२
हर हर महादेव, हर हर महादेव-०४
परब्रह्मा परमेश्वर तू है हर कोई माने रे,
सब तेरे बालक हैं, क्या अपने बेगाने रे,
तू अंतर्यामी सबकी पीड़ा पहचाने रे,
सबके ह्रदय में बैठा घट घट की जाने रे,
अजब है तेरी माया, इसे कोई समझ ना पाया,
गजब का खेल रचाया, हो सबसे बड़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ-०२
हर हर महादेव, हर हर महादेव-०४
और इस भजन को भी देखें: तेरी भक्ति में मेरा मन डोले
हे योगेश्वर योग से तूने जगत बनाया है,
तन पे तूने भस्म रमा के अलख जगाया है,
कहीं धुप के रंग सुनहरे, कहीं पे छाया है,
तूने किया है वही जो तेरे मन को भाया है,
अजब है तेरी माया, इसे कोई समझ ना पाया,
गजब का खेल रचाया, सबसे बड़ा है तेरा नाम,
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ-०२
हर हर महादेव, हर हर महादेव……

