अबके फागुन में रंग मेहँदीपुर दरबार

  • Abke Fagun Mein Rang Mehandipur Darbar

अबके फागुन में रंग मेहँदी पुर दरबार
होली खेलेगी संग बाला जी सरकार
अबके फागुन में रंग मेहँदी पुर दरबार।।

सिन्धुरी रंग रंग के बाबा हो कर के मस्ताना
छम छम नाचे बाँध के घुंगरू ऐसा राम दीवाना
भर भर मुठी बांटेगा वो देगा छपड़ फाड़
अबके फागुन में रंग मेहँदी पुर दरबार।।

कोई दुखिया हो किसी भी दुःख में दुखड़े सारे मिटे गे
संकट हो छोटा मोटा सब के सारे कष्ट काटेंगे
सोटा उठा के बाला जी भूता पे कर दे बार
अबके फागुन में रंग मेहँदी पुर दरबार।।

जिस रंग में झूमे अंजनी लाल उस रंग में सब ने रंग दे
करिश्मा मीनू अर्जी लावे सारी पूरी करदे
लाडली दोनों बाला जी की खूब बरसे गा प्यार
अबके फागुन में रंग मेहँदी पुर दरबार।।

मिलते-जुलते भजन...