अब तो बनेगा राम लला का मंदिर भी प्यारा
आई है खुशियों की घड़ी देखो झूम है जग सारा
अब तो बनेगा राम लला का मंदिर भी प्यारा।।
झूमे धरती झूम अंबर मस्ती ऐसी छाया है
राम लला मंदिर में होंगे
अब वो शुभ घड़ी आई है
स्वर्ग के जैसा होगा अयोध्या का नजारा
अब तो बनेगा राम लला का मंदिर भी प्यारा।।
251 मीटर लंबी प्रतिमा अब राम की होगी
बनेगा एक इतिहास ऐसा चर्च जिसकी सदियो होगी
चारो दिशाओं में गूंजेगा बस अब एक नारा जय श्री राम
अब तो बनेगा राम लला का मंदिर भी प्यारा।।
राम लला भक्तो का सपना जिसने साकार किया है
धन्य है योगी धन्य है मोदी जिन्हो ने ये उपहार दिया है
अर्जुन प्रेम को बस श्री राम का सहारा
बनेगा अब तो राम लला का मंदिर भी प्यारा।।
आई है खुशियों की घड़ी
देखो झूम है जग सारा
अब तो बनेगा राम लला का मंदिर भी प्यारा।।