आया बजरंगी का शुभ दिन भगतो आज बड़ा मंगल है

  • Aaya Bajrangi Ka Shubh Din Bhakto Aaj Bada Mangal Hai

भंडारों की धूम मची है मच गई हलचल है ,
के आया बजरंगी का शुभ दिन
भगतो आज बड़ा मंगल है।।

मंगल को जन्मे बाबा मंगल है करते,
कलयुग में भगतो का दुःख यही हरते,
भंगारे का परशाद भक्त को शुभ फल देता है,
आया बजरंगी का शुभ दिन।।

साल भर रखता हूँ उपवास जो मंगल का,
भय नहीं रहता उसको किसी भी अमंगल का,
बजरंगी की भक्ति में डूबा गणेश ये हर पल है,
आया बजरंगी का शुभ दिन।।

भंडारों की धूम मची है मच गई हलचल है ,
के आया बजरंगी का शुभ दिन
भगतो आज बड़ा मंगल है।।

मिलते-जुलते भजन...