|

आसन सहित चले आना गजानन मेरे भवनवा में

  • Aasan Sahit Chale Aana Gajanan Mere Bhawanwa Mein

आसन सहित चले आना गजानन, मेरे भवनवा में-०२

विष्णु को बुलाएँगे तो लक्ष्मी रूठ जायेगी,
लक्ष्मी रूठ जायेंगी तो फिर नहीं आयेंगी,
लक्ष्मी सहित चले आना गजानन, मेरे भवनवा में-०२
अरे आसन सहित चले आना गजानन, मेरे भवनवा मे।

भोले को बुलाएँगे तो गौरा रूठ जायेगी,
गौरा रूठ जायेंगी तो फिर नहीं आयेंगी,
गौरा सहित चले आना गजानन, मेरे भवनवा में-०२
अरे आसन सहित चले आना गजानन, मेरे भवनवा मे।

राम को बुलाएँगे तो सीता रूठ जायेगी,
सीता रूठ जायेंगी तो फिर नहीं आयेंगी ,
सीता सहित चले आना गजानन, मेरे भवनवा में-०२
अरे आसन सहित चले आना गजानन, मेरे भवनवा मे।

कान्हा को बुलाएँगे तो राधा रूठ जायेगी,
राधा रूठ जायेंगी तो फिर नहीं आयेंगी,
राधा सहित चले आना गजानन, मेरे भवनवा में-०२
अरे आसन सहित चले आना गजानन, मेरे भवनवा मे।

मैया को बुलाएँगे तो लंगूर रूठ जायेंगे,
मैया को बुलाएँगे तो भैरव रूठ जायेंगे,
भैरव रूठ जायेंगे तो फिर नहीं आयेंगे,
भैरव सहित चले आयेंगे,
भैरव सहित चले आना गजानन, मेरे भवनवा में-०२
अरे आसन सहित चले आना गजानन, मेरे भवनवा मे।

और इस भजन को भी देखें : आओ श्री गणेशा

सतगुरु को बुलाएँगे तो संगत रूठ जायेंगे,
संगत रूठ जायेंगे तो फिर नहीं आयेंगे-०२
संगत सहित चले आना, गजानन मेरे भवनवा में,
गणपत सहित चले आना गजानन, मेरे भवनवा में,
गणपति राखो मेरी लाज, गणपति राखो मेरी लाज,
पूरन करियो मेरे काज, पूरन करियो सबके काज,
गणपति राखो मेरी लाज, गजानन राखो मेरी लाज।


मिलते-जुलते भजन...