आओ मिल के वही करे भव्य मंदिर का निर्माण

  • Aao Milke Vahi Kare Bhavya Mandir Ka Nirmaan

यहाँ पे जन्मे यहाँ रहे मेरे अवध पूरी के राम
आओ मिल के वही करे भव्य मंदिर का निर्माण
बोलो राम जय जय राम सिया राम जय जय राम।।

एक एक पत्थर पे इट पे राम नाम लिखवाये
मंदिर के कोने कोने पे राम ध्वजा लहराए
बने अयोध्या नगरी जग में इक सुंदर सा धाम
आओ मिल के वही करे भव्य मंदिर का निर्माण
बोलो राम जय जय राम सिया राम जय जय राम।।

राम नाम के दीवाने सब नत मत्सक हो जाए
जनत से भी प्यारा धरती पे ये स्वर्ग बनाये
राम नाम के जय कारो से गूंजे सकल जहान
आओ मिल के वही करे भव्य मंदिर का निर्माण
बोलो राम जय जय राम सिया राम जय जय राम।।

राम नाम का अमृत ऐसा जो पिए मुस्काये
राम नाम का पत्थर भी सागर जल पे तर जाए
केवल यो भी शरण में आये जो जाता कल्याण
आओ मिल के वही करे भव्य मंदिर का निर्माण
बोलो राम जय जय राम सिया राम जय जय राम।।

उच्च नीच का भेद न कोई राम ने ये सिखलाया
भीलने से खाए वेर और खेवट को गले लगाया
शिकवे गिले मिटा दो केवल विधि का यही विधान
आओ मिल के वही करे भव्य मंदिर का निर्माण
बोलो राम जय जय राम सिया राम जय जय राम।।

मिलते-जुलते भजन...