| |

आओ लक्ष्मी मैया मेरे घर परिवार में

  • Aao Lakshmi Maiya Mere Ghar Pariwar Mein

जय हो लक्ष्मी माँ, जय हो लक्ष्मी माँ-०२

नैन बिछाए आस लगाए, बैठे हैं इन्तजार में-०२
आओ पधारो लक्ष्मी मैया, मेरे घर परिवार में,
नैन बिछाए आस लगाए, बैठे हैं इन्तजार में,
आओ पधारो लक्ष्मी मैया, मेरे घर परिवार में,
नैन बिछाए आस लगाए, बैठे हैं इन्तजार में,
आओ पधारो लक्ष्मी मैया, मेरे घर परिवार में,
जय हो लक्ष्मी माँ, जय हो लक्ष्मी माँ-०२

रंगोली से द्वार सजाए, तोरण हार बनाये हैं,
तेरे स्वागत में माँ लक्ष्मी, घी के दिए जलाये हैं,
आ आ आ आ…

भक्त तुम्हारे मगन हैं मैया, सुमिरन और जयकार में,
आओ पधारो लक्ष्मी मैया, मेरे घर परिवार में,
नैन बिछाए आस लगाए, बैठे हैं इन्तजार में,
आओ पधारो लक्ष्मी मैया, मेरे घर परिवार में।

सूना-सूना आँगन मेरा, रौनक तुमसे आएगी,
दूर अमंगल होंगे सारे, खुशहाली छा जायेगी,
आ आ आ आ आ…
हो ओ ओ.. सूना-सूना आँगन मेरा, रौनक तुमसे आएगी,
दूर अमंगल होंगे सारे, खुशहाली छा जायेगी,
दास तुम्हारा रहे हमेशा, ममतामयी अवतार में,
आओ पधारो लक्ष्मी मैया, मेरे घर परिवार में,
नैन बिछाए आस लगाए, बैठे हैं इन्तजार में,
आओ पधारो लक्ष्मी मैया, मेरे घर परिवार में,
जय हो लक्ष्मी माँ, जय हो लक्ष्मी माँ-०२

और इसे भी देखें: मैया लक्ष्मी मेरे घर आती रहो

तन और मन के दोष हरो तुम, हर सपना साकार करो,
यश वैभव से भरो खजाने, अन्न धन से भण्डार भरो,
आ आ आ आ आ…
हो ओ ओ…तन और मन के दोष हरो तुम, हर सपना साकार करो,
यश वैभव से भरो खजाने, अन्न धन से भण्डार भरो,
दिन दोगुनी और रात चौगनी, उन्नति हो व्यापार में,
आओ पधारो लक्ष्मी मैया, मेरे घर परिवार में,
नैन बिछाए आस लगाए, बैठे हैं इन्तजार में,
आओ पधारो लक्ष्मी मैया, मेरे घर परिवार में।

वीडियो देखें के लिए इस हाइपरलिंक को दबाएं: https://youtu.be/dtLyQbEuiPc

मिलते-जुलते भजन...