आजा मैया दुर्गे दिल ने पुकारा है
आजा मैया दुर्गे दिल ने पुकारा है-०२
टूटे हुए सपनों को तूने हीं संवारा है,
आजा मैया दुर्गे दिल ने पुकारा है।
तूने हीं थामी मैया कांपती ये डोरी,
हर पल हर क्षण तू बनी जीवन की कहानी,
तेरे बिना मैया कोई नहीं हमारा,
आजा मैया दुर्गे दिल ने पुकारा है-०२
टूटे हुए सपनों को तूने हीं संवारा है,
आजा मैया दुर्गे दिल ने पुकारा है।
और इसे भी देखें: कितनी भक्ति तुझसे है माँ
जब जब पड़ी जरुरत तू दौड़ी चली आयी,
बेटी की लाज मैया तूने सदा बचायी,
न्याय की मूरत तू है शक्ति की पहचान,
तेरे चरणों में मैया मिलता सच्चा सम्मान,
झुकी हुई पलकों ने नाम तेरा उचारा है,
आजा मैया दुर्गे दिल ने पुकारा है,
बोलो मैया शेरावाली की जय!
मैया दुर्गे की जय !
शेरोंवाली मैया पर्वतों की रानी,
तेरे दर पे लिखी है हर भक्त की कहानी,
नजर करम की डालो सुनी ये डगर पर,
अँधियारा मिट जाये तेरे एक नजर पर,
तेरे कृपा से मैया उजियारा हमारा है,
आजा मैया दुर्गे दिल ने पुकारा है-०२
टूटे हुए सपनों को तूने हीं संवारा है,
आजा मैया दुर्गे दिल ने पुकारा है।
माँ कहने की मैया बस इतनी है चाह,
गोद में सर रख दूँ और मिल जाये तेरी छांह,
गलत राह पे जो चले उनको राह दिखाना,
बिगड़े हुये जीवन को फिर से ठीक बनाना,
हर सांस ने मैया नाम तेरा धारा है,
आजा मैया दुर्गे दिल ने पुकारा है-०२
जय दुर्गे जय दुर्गे जय जय भवानी,
तेरे बिना मैया सुनी जिंदगानी,
जय दुर्गे जय दुर्गे जय जय भवानी,
तेरे बिना मैया सुनी जिंदगानी।
आजा मैया दुर्गे दिल ने पुकारा है-०२
टूटे हुए सपनों को तूने हीं संवारा है,
आजा मैया दुर्गे दिल ने पुकारा है।
जय हो जय हो दुर्गा माई,
जय हो जय हो शेरोवाली माई ,
जय माता दी !
