आजा अंबे माँ मेरी नैया पार लगा दे
हो ओ ओ ओ….. मईया…
जय माता दी !
आजा अंबे माँ मेरी नैया पार लगा दे
तेरे चरणों में माँ मेरा जीवन सजा दे,
जय जय जय जगदम्बे जय,
जय जय जय भवानी,
तेरी शरण में आयी है तेरी ये दीवानी,
आजा अंबे माँ मेरी नैया पार लगा दे-०२
अँधियारा है जीवन में दीप जला दे माँ,
सुनी पड़ी है दुनिया खुशियां सजा दे माँ,
तेरे दर पे जो भी आया खाली कभी न गया,
रोता हुआ जो आया हँसता हुआ वो गया,
दीनों की तू सहारा दुखियों की तू रानी,
तेरी शरण में आयी है तेरी ये दीवानी,
आजा अंबे माँ मेरी नैया पार लगा दे-०२
तेरे चरणों में माँ मेरा जीवन सजा दे।
और इस भजन को भी देखें: तेरे मंदिरों की शान निराली
शेरोवाली माता तू जग की रखवाली,
तेरी कृपा से चलती है ये दुनिया निराली,
हांथो में त्रिशूल सजे माथे पे है ताज,
तेरे नाम से मिट जाये हर संकट हर राज,
तेरी चौखट पे माँ सबका है ठिकाना,
तेरे बिना सुना लगे सारा ये जमाना,
जय जय जय जगदम्बे जय,
जय जय जय भवानी,
आजा अंबे माँ मेरी नैया पार लगा दे,
जय माता दी, जय माता दी।
सारे बोलो, जय माता दी,
प्रेम से बोलो, जय माता दी,
जय माता दी।
नवरात्रो में तेरे दर पे मेला खूब सजे,
ढोल नगाड़े गूंजे जयकारे खूब बजे,
लाल चुनरिया ओढ़े बैठी है तू प्यारी,
तेरे दर्शन को तरसे हर नर और नारी,
नारियल और चुनरी चढ़े दीप जले हजार,
तेरी महिमा गाते गाते झूमे सारा संसार,
आजा अंबे माँ मेरी नैया पार लगा दे-०२
आजा अंबे-०८
हो मैं भी तेरी बेटी हूँ,
ओ सुनले मेरी पुकार,
जीवन की इस राह में माँ कर दे बेड़ा पार,
ना धन मांगू ना मैं मांगू चांदी और सोना,
बस चरणों में दे दे माँ छोटा सा कोना,
तेरी ममता की छाया सबसे न्यारी है,
तेरे आँचल में छुपी हर खुशहाली है।
आजा अंबे-०८
जब आँखों में आंसू आये तू हीं आगे आती,
सूखे हुए इस मन में तू हीं हरियाली लाती,
तेरी कृपा की वर्षा से जीवन महक उठे,
सूखे हुए इन सपनों में फिर से रंग जगे,
हर रूप में तू माता हर रूप निराला,
तेरे बिना अधूरा है ये जग सारा,
आजा अंबे-०८
