आई है दिवाली सजवा दो मंगल द्वार
आई है दिवाली, सजवा दो मंगल द्वार-०२
माँ लक्ष्मी आएगी, करने सबका उद्धार-०२
दीपावली का ये त्यौहार आया, भक्तों ने माँ को अपने घर है बुलाया,
दीपावली का ये त्यौहार आया, भक्तों ने माँ को अपने घर है बुलाया,
देर करो ना मैया, है आँखे बेकरार-०२
माँ लक्ष्मी आएगी, करने सबका उद्धार-०२
आँगन में अपने-अपने रंगोली सजाओ, स्वागत में मैया जी के दीपक जलाओ,
सोने सी चमके धरती, चांदी जैसा संसार-०२
माँ लक्ष्मी आएगी, करने सबका उद्धार-०२
वैभव को देने वाली भर दो भंडारे, तेरी कृपा से चमके भाग्य सितारे,
वैभव को देने वाली भर दो भंडारे, तेरी कृपा से चमके भाग्य सितारे,
खुशहाली जीवन में, महके घर परिवार,
माँ लक्ष्मी आएगी, करने सबका उद्धार-०२
जिस घर में मैया तेरे पाँव पड़ जाए, सोये जो भाग उनके फिर जग जाए,
जिस घर में मैया तेरे पाँव पड़ जाए, सोये जो भाग उनके फिर जग जाए,
हर दिन हो दिवाली, मिल जाए खुशियां अपार-०२
माँ लक्ष्मी आएगी, करने सबका उद्धार-०२
और इसे भी देखें: मैंने अपना सजाया घर द्वार पधारो लक्ष्मी महारानी
आई है दिवाली, सजवा दो मंगल द्वार-०२
माँ लक्ष्मी आएगी, करने सबका उद्धार,
माँ लक्ष्मी आई है, करने सबका उद्धार-०३




