|

आदेश जटाधारी

  • Aadesh Jatadhari

आदेश जटाधारी
हर हर महादेव !
हर हर महादेव !

ओम नमः शिवाय,
हरी ॐ नमः शिवाय !

आदेश जटाधारी, आदेश जटाधारी,
तेरी जटा में बहती गंगा, तेरी लीला न्यारी,
काल जहाँ सिर झुकाता, है दुनिया सारी हारी,
आदेश जटाधारी, आदेश जटाधारी,
बोल रे बम बम बम, बोल रे बम बम बम-०२

सूरज तेरे तेज से चमके, चंदा तुमसे चांदनी पाए,
पर्वत पर्वत तेरा डेरा, पत्ता पत्ता गुण हीं गाये,
भस्म रमाये बैठा योगी, फिर भी सबसे प्यारीसवारी,
तेरे नाम से सांस चले तो, धन्य हुई ये बारी,
आदेश जटाधारी, आदेश जटाधारी,
तेरी जटा में बहती गंगा, तेरी लीला न्यारी,
काल जहाँ सिर झुकाता, है दुनिया सारी हारी,
आदेश जटाधारी, आदेश जटाधारी,
बोल रे बम बम बम, बोल रे बम बम बम-०२

डमरू के एक थाप पे बाबा, जागे दुनिया सारी,
तेरी जटा से बहती गंगा, अमृत धारा प्यारी,
काल भी तेरे द्वार खड़ा है, छोड़ के पहरेदारी,
तेरे आगे शीश झुकाये, दुनिया सारी की सारी,
आदेश जटाधारी, आदेश जटाधारी,
तेरी जटा में बहती गंगा, तेरी लीला न्यारी,
काल जहाँ सिर झुकाता, है दुनिया सारी हारी,
आदेश जटाधारी, आदेश जटाधारी,
बोल रे बम बम बम, बोल रे बम बम बम-०२

और इस भजन को भी देखें: डमरू वाले हाथ की

शब्द अगर सच बन के गूंजे, वही भजन कहलाते है-०२
शिव को केवल गीत नहीं, सच्चे मन हीं भाते हैं,
चारु राखी सुर में बोले, तेरी महिमा सबसे न्यारी,
हर जन्म तेरा नाम हीं गाउँ, मेरे साँसों की तैयारी,
आदेश जटाधारी, आदेश जटाधारी,
तेरी जटा में बहती गंगा, तेरी लीला न्यारी,
काल जहाँ सिर झुकाता, है दुनिया सारी हारी,
आदेश जटाधारी, आदेश जटाधारी,
बोल रे बम बम बम, बोल रे बम बम बम-०२

मिलते-जुलते भजन...