आया भाई दूज त्योहार
आया भाई दूज त्योहार भईया घर आ जाओ-०२
तेरी बहना देखे बाट भईया घर आ जाओ-०२
तेरी याद में भईया मेरी आँखें तरस रही कब से-०२
खुशियां मिल जाए दुनिया की सारी,
खुशियां मिल जाए दुनिया की सारी तू जो घर आ जाए,
तू ना आया तो बहना तेरी नहीं करेगी बात भईया घर आ जाओ,
आया भाई दूज त्योहार भईया घर आ जाओ
सुनले मेरी प्यारी बहना तुझसे दूर ना मैं रह पाऊं-०२
तू ही मेरे दिल की धड़कन तुझपे अपना सबा मैं लुटाऊँ-०२
तूने बुलाया मुझको बहना आ गया तेरे पास ले मैं घर आ गया,
आया भाई दूज त्योहार भईया घर आ जाओ,
आया भाई दूज त्योहार ले मैं घर आ गया