प्रथमेश जय जय गणेशा जय हो गणेशा

  • Prathamesh Jai Jai Ganesha Jai Ho Ganesha

दम दम डमरू बाजे
ता थैया ता थैया बालक नाचे
प्रथमेश जय जय गणेशा जय हो गणेशा।।

शंख नाद किया दुर्वाशा ने
ऋषि मुनियो ने ध्यान धरे
गंगा जी ने स्नान कराया
यमुना जी श्रृंगार करे
उन्मद सागर में था
जय जय गणेशा जय हो गणेशा।।

भूत पिशाच निशाचर आए
यथा योग उपहार लिए
असुरो ने भी दीप जलाये
सुरो ने भी सुभ दर्शन किए
यक्ष गंधर्वो के अखिलेश
जय जय गणेशा जय हो गणेशा।।

दम दम डमरू बाजे
ता ठैय्या ता ठैय्या बालक नाचे
प्रथमेश जय जय गणेशा जय हो गणेशा।।

मिलते-जुलते भजन...