|

आज मोरे घर आए गौरा के लाल

  • Aaj More Ghar Aaye Gaura Ke Laal

उड़े रे अबीर उड़े उड़े रे गुलाल
आज मोरे घर आए गौरा के लाल
गौरा के लाल सखी गौरा के लाल।।

सब मिलके देवा के चरण पखारो रे
चरण पखरो रे आरती उतारो।।

मांगोगे जो देंगे झोली में दाल
आज मोरे घर आए गौरा के लाल।।

उड़े रे अबीर उड़े उड़े रे गुलाल
आज मोरे घर आए गौरा के लाल।।

सूरत सुहानी रे मूरत सुहानी
तुमसा नहीं देवा दुनिया में ज्ञानी

संकट में जो बुलाए आते तत्काल
आज मोरे घर आए गौरा के लाल।।

ढोल नगाड़े रे डीजे बजाओ
डीजे में रीजा के गाने बजाओ।।

अज़ाज़ के सुर है बरखा की ताल
आज मोरे घर आए गौरा के लाल।।

उड़े रे अबीर उड़े उड़े रे गुलाल
आज मोरे घर आए गौरा के लाल।।

मिलते-जुलते भजन...