पहले गणपति पूज के पाछे करिये काज

  • pahle ganpari puj ke paache kariye kaaj

पहले गणपति पूज के पाछे करिये काज
विच सभा दे बेठेया मोरी पत रखियो महाराज
पहले गणपति पूज के पाछे करिये काज

शिव शंकर के राज दुलारे गोरा की आँखों के तारे,
बिगड़े मेरे काज सवारों राखो मोरी लाज
पहले गणपति पूज के पाछे करिये काज

जो जन तुम्हरा ध्यान लगाते
कारज अपने रास कराते,
मन वांचित फल देने वाले गोरी सूत गणराज
पहले गणपति पूज के पाछे करिये काज

मोदक भोग लगाते गणपति
मूषक वाहन सोहे गनपत,
पंकज की बिगड़ी को बना दो पूरण कीजियो काज
पहले गणपति पूज के पाछे करिये काज

मिलते-जुलते भजन...