गौरा जी के लाल गणेश को पूजे सारी दुनिया

  • gaura ji ke laal ganesh ko puje sari duniya

गौरा जी के लाल गणेश को, पूजे सारी दुनिया

मैल से गौरा जी ने पुतला बनाया,
शक्ति से उनको जीवित कराया…..-
खड़ा किया द्वारे गणेश को पूजे सारी दुनिया,
गौरा जी के लाल गणेश को……

जब आये भोले भंडारी,
देख के गणेश को हैरान हुए भारी…..-
मार दिया शिव ने गणेश को पूजे सारी दुनिया,
गौरा जी के लाल गणेश को……

ये क्या किया है तूने मेरे स्वामी,
पूत को मारा मेरे अन्तर्यामी…..-
काटे जो जगत के कलेश को पूजे सारी दुनिया,
गौरा जी के लाल गणेश को……

सबसे पहले गणेश जी की पूजा,
सब देवो में देव ना दूजा…..-
शीश झुकाऊँ गणेश को पूजे सारी दुनिया,
गौरा जी के लाल गणेश को……

शिव शंकर ने गण को बुलाया,
हाथी का सर उसके मस्तक लगाया…..-
जीवित किया है गणेश को पूजे सारी दुनिया,
गौरा जी के लाल गणेश को……

मिलते-जुलते भजन...