पियो पियो रे पीने वालों तुम राम नाम रस पिया करो
पियो पियो रे पीने वालों, तुम राम नाम रस पिया करो,
जियो जियो रे जीने वालों, तुम राम भरोसे जिया करो,
पियो पियो रे पीने वालों, तुम राम नाम रस पिया करो
जियो जियो रे जीने वालों, तुम राम भरोसे जिया करो,
फटे पुराने कपड़े पहनकर, आ गया विप्र सुदामा-०२
प्रभु की नजर पड़ी जब उसपर, तो हो गए पूरन कामा-०२
पियो पियो रे पीने वालों, तुम राम नाम रस पिया करो,
जियो जियो रे जीने वालों, तुम राम भरोसे जिया करो।
शबरी चुन चुन कर ले आयी, खट्टे मीठे बेर-०२
कुटिया भीतर रामा आकर, खा गए मीठे बेर-०२
पियो पियो रे पीने वालों, तुम राम नाम रस पिया करो,
जियो जियो रे जीने वालों, तुम राम भरोसे जिया करो।
प्रेम दीवानी मीरा हो गयी, पी गयी जहर का प्याला-०२
बाल ना बांका कर सका कोई, आ गया मुरली वाला-०२
पियो पियो रे पीने वालों, तुम राम नाम रस पिया करो,
जियो जियो रे जीने वालों, तुम राम भरोसे जिया करो।
और इस भजन को भी देखें: भजो राम सीता भजो राम सीता
सारे पापी पार उतर गए, आ गयी मेरी बारी-०२
प्रभु जी हमारे नाव उतारो, ओ गिरधर बनवारी-०२