देव दिवाली
जगमग जगमग करती धरती, आई है खुशहाली-०२
कार्तिक पूर्णिमा का शुभ दिन है,
आज है देव दिवाली-०४
त्रिपुरासुर को मारके शिव जी, त्रिपुरारी कहाने लगे-०२
उस दिन से सब देवता मिलकर, देव दिवाली मनाने लगे,
त्रिपुरासुर को मारके शिव जी, त्रिपुरारी कहाने लगे-०२
उस दिन से सब देवता मिलकर, देव दिवाली मनाने लगे,
स्वर्ग से अमृत की हुई वर्षा, महके डाली डाली-०२
कार्तिक पूर्णिमा का शुभ दिन है,
आज है देव दिवाली-०४
और इसे भी देखें: काशी में खुशहाली है देव दिवाली है
है उत्सव का पावन दिन, हम मंगल गीत गाते हैं-०२
गंगा तट पर दीप जलाकर, सब मिल खुशियां मनाते हैं,
है उत्सव का पावन दिन, हम मंगल गीत गाते हैं,
गंगा तट पर दीप जलाकर, सब मिल खुशियां मनाते हैं,
धरती झूमे अम्बर गाये, महादेव की महिमा निराली-०२
कार्तिक पूर्णिमा का शुभ दिन है,
आज है देव दिवाली-०६






