हरि ऐसे बसे मेरे मन में जैसे तुलसी बसी आँगन में
हरि नारायण नारायण, हरि नमो नमस्ते तुलसी-०२
हरि ऐसे बसे मेरे मन में, जैसे तुलसी बसी आँगन में-०४
हां जैसे तुलसी बसी आँगन में।
जैसे फूलों में खुशबू है रहती-०२
वो हमको नजर नहीं आती-०२
ऐसी खुशबू फैला दो मेरे मन में, कोई देखे ना तुमको हममें,
हरि ऐसे बसे मेरे मन में, जैसे तुलसी बसी आँगन में-०२
जैसे मेहंदी में रंग है रहता-०२
वो किसी को नजर नहीं आता-०२
ऐसा रंग रंगा दो मेरे मन में, कोई देखे ना तुमको हममें,
हरि ऐसे बसे मेरे मन में, जैसे तुलसी बसी आँगन में-०२
जैसे मिश्री में मीठा है रहता-०२
वो किसी को नजर नहीं आता-०२
ऐसा मीठा बना दो मेरे मन को, कोई देखे ना तुमको हममें,
हरि ऐसे बसे मेरे मन में, जैसे तुलसी बसी आँगन में-०२
और इसे भी देखें: आज तुलसी का विवाह है
जैसे सागर में पानी है गहरा-०२
वो किसी को नजर नहीं आता-०२
ऐसा गहरा बना दो मेरे मन को, कोई देखे ना तुमको हममें,
हरि ऐसे बसे मेरे मन में, जैसे तुलसी बसी आँगन में-०३



