आई एकादशी रात तुलसी मैया को सजाना है
आई एकादशी रात, तुलसी मैया को सजाना है-०२
व्रत करना है और, भजन कीर्तन सुनाना है,
आई एकादशी रात, तुलसी मैया को सजाना है,
आई एकादशी रात,
तुलसी के माथे पर, लाल बिंदिया विराजे हैं,
हो ओ ओ ओ तुलसी के माथे पर, लाल बिंदिया विराजे हैं,
मैया जी के कानों को,
हो ओ ओ ओ मैया जी के कानों को, झुमके से सजाना है,
आई एकादशी रात, तुलसी मैया को सजाना है,
आई एकादशी रात।
हो ओ ओ ओ तुलसी के गले में लाल लाल माला विराज रही,
हो ओ ओ ओ तुलसी मैया के गले में लाल माला विराज रही,
मैया के बालों को,
हो ओ ओ ओ तुलसी मैया के बालों को, गजरे से सजाना है,
आई एकादशी रात, तुलसी मैया को सजाना है,
आई एकादशी रात।
मेरे तुलसी के हाथों में, कंगन विराजे हैं,
हो ओ ओ ओ मेरे तुलसी के हाथों में, कंगन विराजे हैं,
तुलसी मैया के हाथों को,
हो ओ ओ ओ तुलसी मैया के हाथों को, मेहंदी से सजाना है,
आई एकादशी रात, तुलसी मैया को सजाना है,
आई एकादशी रात।
मेरे तुलसी के पैरों में, पायल विराजे हैं,
हो ओ ओ ओ मेरे तुलसी के पैरों में, पायल विराजे हैं,
मैया जी के पैरों को,
हो ओ ओ ओ मैया जी के पैरों को, महावर से सजाना है,
आई एकादशी रात, तुलसी मैया को सजाना है,
आई एकादशी रात।
और इसे भी देखें: तुलसी विराजे अंगनवा हो
मैया तुलसी के अंगों में लहंगा विराजे हैं,
हो ओ ओ ओ मेरी माता के अंगों में लहंगा विराजे हैं,
तुलसी मैया के अंगों को,
हो ओ ओ ओ तुलसी मैया के अंगों को, चुनरी से सजाना है,
आई एकादशी रात, तुलसी मैया को सजाना है-०२
आई एकादशी रात।




