तुलसी के द्वारे हरि आये
जिस तुलसी ने हरि के प्रेम में जीवन अपना वार दिया,
आज उसी के आँगन में हरि ने, विवाह का वरदान दिया।
तुलसी के द्वारे हरि आये, सुने आँगन भाग्य जगाये,
जन्म-जन्म की भक्ति का मान, आज मिला है फल सुखदाई,
तुलसी के द्वारे हरि आये, वृंदा के मन को अपनाये।
हरि के नाम में मन था डूबा, हरि हीं थे आधार,
वृंदा ने तप से सींचा था, अपने प्रेम का संसार,
जालंधर की शक्ति बनी थी, उसकी अटल निष्ठा महान,
धर्म निभाने वाली वृंदा, रखती थी हरि का ध्यान,
नहीं चाहती थी जग से कुछ भी, हरि चरणों का प्यार,
इसी पावन भक्त वृंदा को, मेरा कोटि प्रणाम,
तुलसी के द्वारे हरि आये, वृंदा के मन को अपनाये।
समय ने ऐसी लीला बदली, टुटा मन का विश्वास,
वृंदा के जीवन में छाया, बिरह भरा वनवास,
सत्य खुला तो अश्रु बहे थे, काँप उठा संसार,
वेदना में श्राप दिया था, वृंदा ने गिरिधर को उस बार,
भक्त की पीड़ा हरि ने जानी, रखा ह्रदय में मान,
वृंदा की पावन स्मृति से, जग में तुलसी नाम,
श्री हरि प्रिय तुलसी, चरणों में प्रणाम,
तेरे दल से हरि पूजे जाते, तेरा मान निराला,
तेरे बिन श्याम सुन्दर का, भोग रहे अधूरा प्यारा,
जिस आँगन में तू मुस्काये, वहां भक्ति की ज्योति जले,
तेरी छाया में बैठा मन, हरि के चरणों में ढ़ले,
सुखी डाली भी सिखलाती, फिर से जीवन पाना,
तेरी महिमा गाकर माँ, हरी को ह्रदय बसाना।
कार्तिक की पावन संध्या, दीप जले चौबार,
लाल चुनरिया ओढ़े तुलसी, सजा हुआ श्रृंगार।
गन्ने का मंडप फूलों की माला, सुगन्धित हुआ द्वार,
शालिग्राम बन आये नारायण, लेकर प्रेम अपार,
कन्यादान के पावन क्षण मे, नम हुई हर आँख,
मंगल तेरे लेके तुलसी, हरी के संग निष्काम।
और इसे भी देखें: हे तुलसी मईया
हे तुलसी माँ कृपा ये करना, मन में कपट ना आये,
हर सुख दुःख में मेरे अधरों पर, हरि का नाम हीं आये,
मेरे ऊपर प्रेम जाना दो, मिट जाए अभिमान,
तेरे चरणीं में जीवन बीते,हरी चरणों में स्थान,
तुलसी के द्वारे हरि आये, सुने आँगन भाग्य जगाये,
जन्म-जन्म की भक्ति का मान, आज मिला है फल सुखदाई।



