तुलसी मैया बनके दुल्हनिया
तुलसी मैया बनके दुल्हनिया बैठी है मेरे आँगन में-०२
शालिग्राम जी संग बाराती आये हैं मेरे आँगन में,
तुलसी मैया बनके दुल्हनिया बैठी है मेरे आँगन में,
हाँ तुलसी मैया बनके दुल्हनिया बैठी है मेरे आँगन में।
तुलसी के माथे का टीका देखो कितना सोहे-०२
चमचम बिंदिया चन्द्रमा जैसी सबके मन को मोहे-०२
खुशियां हीं खुशियां छायी है देखो आई है बहार मेरे आँगन में,
तुलसी मैया बनके दुल्हनिया बैठी है मेरे आँगन में,
हाँ तुलसी मैया बनके दुल्हनिया बैठी है मेरे आँगन में।
तुलसी माँ के गले में हरवा कितना सुन्दर लागे-०२
भाव भक्ति और श्रद्धा प्रेम के जिसमे दिखे हैं धागे-०२
गा रहे पंक्षी चहक ये चिड़ियों की गूँज रहे मेरे आँगन में,
तुलसी मैया बनके दुल्हनिया बैठी है मेरे आँगन में,
हाँ तुलसी मैया बनके दुल्हनिया बैठी है मेरे आँगन में।
और इसे भी देखें: चलअ करे तुलसी जी के पुजनवा
तुलसी माँ के केश में देखो सुन्दर गजरा सजा है-०२
रंग मेहंदी का हाथों में देखो खूब चढ़ा है-०२
गाये हैं मंगल गीत सभी ने मिलजुल के मेरे आँगन में,
तुलसी मैया बनके दुल्हनिया बैठी है मेरे आँगन में-०२
हाँ….
वीडियो देखने के लिए हाइपरलिंक को दबाएं: https://youtu.be/OiSrqnh79YQ


