जय गिरिराजधारी
जब-जब व्रज पर संकट आया, तूने उसे संभाला,
अपनी उंगली पर पर्वत लेकर, भक्तों को बचा डाला।
जिसने व्रज को छाँव दी, उसको मेरा प्रणाम,
गिरिराजधारी श्याम मेरे, तुझमे बसे चारो धाम,
तेरी शरण में आ गया, लेकर मन की आस,
मेरे गिरधर गोपाल रखना, भक्तों की लाज।
व्रज में सजी थी इन्द्र पूजा, उत्सव की तैयारी,
कान्हा ने समझायी सबको महिमा, गिरिवर न्यारी,
गाय वन और गिरिराज हीं, जीवन के आधार,
इनकी सेवा से हीं पलता, व्रज का हर परिवार,
इंद्रा ने जब क्रोध में आकर, घनघोर घटाएं भेजी,
बिजली गरजी धार बरसी, विपदा व्रज पर आयी,
तब व्रज की हर आँख ने, तुझको हीं पुकारा,
तूने अपनी कृपा से कान्हा, संकट दूर उतारा,
जिसने व्रज को छाँव दी, उसको मेरा प्रणाम,
गिरिराजधारी श्याम मेरे, तुझमे बसे चारो धाम,
गिरिराज महाराज की जय, गोवर्धन धारी लाल की जय।
नन्ही उंगली पर गिरधर ने, गिरिवर को उठाया,
एक पहाड़ को प्रेम से जैसे, छत्र बना के छाया,
ग्वाल बाल गौ माता संग, व्रज का जन-जन आया,
तेरे मधुर मुस्कान ने कान्हा, भय का नाम कमिटाया,
सात दिवस तक, पर्वत थामे रहे घनश्याम,
नयन तुम्हारे झुके नहीं थे, मुख पर था मुस्कान,
इन्द्र समझ गए उस दिन, प्रभु शक्ति का अभिमान,
भक्तों के रखवाले तुम हो, तुमसे ऊँचा कौन महान,
जिसने व्रज को छाँव दी, उसको मेरा प्रणाम,
गिरिराजधारी श्याम मेरे, तुझमे बसे चारो धाम,
गिरिराज महाराज की जय, गोवर्धन धारी लाल की जय।
जब टूटा अभिमान इंद्र का, शीश झुका के आये,
सुरभि गौमाता संग मिलकर, प्रभु का अभिषेक कराये,
दिव्य अभिषेक हुआ तुम्हारा, गूंजा जय जयकार,
गोविंदा नाम से जग ने जाना, तुम हो पालनहार,
ना कोई वैभव जीत सका था, ना कोई बल प्रमाण,
प्रेम और करुणा के आगे, झुक गया अभिमान,
\हे गोविन्द हे दीनबंधु, स्वीकारो प्रणाम.
तेरी महिमा गाते गाते, बीते मेरी शाम,
जिसने व्रज को छाँव दी, उसको मेरा प्रणाम,
गिरिराजधारी श्याम मेरे, तुझमे बसे चारो धाम,
गिरिराज महाराज की जय, गोवर्धन धारी लाल की जय।
आज अन्नकूट सजा है, थालों में प्रेम अपार,
दूध दही माखन मिश्री, पकवानों की बहार,
गो माता के चरण पखारे, फूलों से श्रृंगार,
गिरिराज की परिक्रमा में, गूंजे जय जयकार,
अन्न दिया इस धरती ने, जल से जीवन पाला,
प्रकृति के हर रूप में कान्हा, तेरा हीं उजियाला,
तेरे चरणों में अर्पित है, तन मन और सम्मान,
अन्नकूट के हर दानें, में देखूं तेरा नाम,
जिसने व्रज को छाँव दी, उसको मेरा प्रणाम,
गिरिराजधारी श्याम मेरे, तुझमे बसे चारो धाम,
गिरिराज महाराज की जय, गोवर्धन धारी लाल की जय।
और इसे भी देखें: गोवर्धन पूजा कथा
मोर मुकुट की छटा निराली, घुंघराले घने केश,
मुख पर चंद्र सी आभा छाये, नैनों में सन्देश,
अधरों पर मुरली मुस्काये, पीताम्बर लहराए,
वनमाला के सुगंधा के जैसे, सारा व्रज महकाये,
अन्न दिया इस धरती ने, जल से जीवन पाला,
प्रकृति के हर रूप में कान्हा, तेरा हीं उजियाला।

