मुझे जाना है बिग बाजार पिया जी धनतेरस पे
मुझे जाना है बिग बाजार पिया जी धनतेरस पे-०६
पिया जी धनतेरस पे।
चांदी के पाजेब मैं लाऊँ-०२
दो जोड़ी चुटकी बनबाऊं-०२
लाऊँ गले का हार, पिया जी धनतेरस पे-०२
मुझे जाना है बिग बाजार पिया जी धनतेरस पे-०२
पिया जी धनतेरस पे।
पीतल ताम्बे की लाऊंगी बर्तन-०२
संग में जाएगी मेरी पड़ोसन-०२
एक भाड़े पे करदे कार, पिया जी धनतेरस पे-०२
मुझे जाना है बिग बाजार पिया जी धनतेरस पे-०२
पिया जी धनतेरस पे।
धन कुबेर का मैं लाऊंगी अंतर-०२
धनवर्षा वो करे निरंतर-०२
भर भर जांगे भंडार, पिया जी धनतेरस पे-०२
मुझे जाना है बिग बाजार पिया जी धनतेरस पे-०२
पिया जी धनतेरस पे।
और इसे भी देखें: धनतेरस में राजा बना द ए माई
एक बढ़िया सी मैं लाऊंगी झाड़ू-०२
ज्यादा पैसे मैं नहीं बिगाडूं-०२
ओ जांगिड़ करले उधार, पिया जी धनतेरस पे-०२
मुझे जाना है बिग बाजार पिया जी धनतेरस पे-०२
पिया जी धनतेरस पे।





