मेरा भाई लगे श्याम
एक भाई के जैसा हीं, तुझे पाया है सांवरे-०२
ये प्रेम नहीं टूटे, कभी प्रीत नहीं टूटे,
बंद करती हूँ आँखों को, भाई बन के तू मुस्काये-०२
ये रिश्ता नहीं छूटे, कभी रिश्ता नहीं छूटे,
एक भाई के जैसा हीं…
तू संग है मेरे सांवरे, ना कोई कमी है,
तेरी कृपा की रहे, अखियों में नमी है,
तू संग है मेरे सांवरे, ना कोई कमी है,
तेरी कृपा की रहे, अखियों में नमी है,
एक तेरे भरोसे पे, दुःख भूली मैं जीवन का-०२
तू मुझसे नहीं रूठे, कभी रिश्ता नहीं छूटे,
एक भाई के जैसा हीं…
तेरे कलाई पे प्रभु, मैंने बाँधी डोर है,
कहने को है भाई बड़े, तुझसा ना और है,
तेरे कलाई पे प्रभु, मैंने बाँधी डोर है,
कहने को है भाई बड़े, तुझसा ना और है,
मेरी रक्षा तेरे हाथो, लाज तू हीं मेरी रखता-०२
ये नाते ना हो झूठे, कभी रिश्ता नहीं छूटे,
एक भाई के जैसा हीं…
और इस भजन को भी देखें: आई है भैया दूज मैं पीहर जाउंगी
भाई बहना के प्रेम का, ना कोई होता मोल है,
होती मिशाल ना कोई, ना होती तोल है,
भाई बहना के प्रेम का, ना कोई होता मोल है,
होती मिशाल ना कोई, ना होती तोल है,
कहे चोखानी ओ कान्हा, इस पावन बंधन की,
कहे तोशी मेरे भैया, इस पावन बंधन की,
प्रेम गगरी ना फूटे, कभी रिश्ता नहीं छूटे,
एक भाई के जैसा हीं, तुझे पाया है सांवरे-०२
ये प्रेम नहीं टूटे, कभी प्रीत नहीं टूटे,
बंद करती हूँ आँखों को, भाई बन के तू मुस्काये-०२
ये रिश्ता नहीं छूटे, कभी रिश्ता नहीं छूटे-०२
ये प्रेम नहीं टूटे, कभी प्रीत नहीं टूटे।


